कितना खर्च होता है, दिल्ली में IAS की तैयारी करने का: Expenditure in Delhi for preparation of IAS

यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए होने वाले खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके बाद भी लोगों में आईएएस बनने के लिए सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी के प्रति लोगों का जुनून कम नहीं हो रहा. लेकिन आईएएस की तयारी करने के लिए कोचिंग की मोटी फीस और बड़े शहरों में रहने का खर्चा भी काफी होने लगा है. आइए इस लेख में हम इन्ही खर्चों का विश्लेषण करते हैं की आईएएस की तैयारी में कितना खर्चा होता है. खर्च इस बात पर भी निर्भर करता है की आप किस शहर में रहकर खर्च करते हैं.


आप कहाँ रहकर तैयारी करते हैं?

खर्च इस बात पर निर्भर करता है की आप कहाँ रहकर तयारी करते हैं, किस शहर का चुनाव करते हैं? आम जरूरत की चीजों जैसे कमरे का किराया, तीन बार का खाना, बिजली, पानी और परिवहन का खर्च, छोटे शहरों के तुलना दिल्ली में जाहिर सी बात है ज्यादा ही होगा.

दिल्ली में आईएएस की तैयारी के लिए प्रमुख क्षेत्र पॉश कॉलोनियों में हैं और इसलिए यहां रहने का खर्च बहुत अधिक आता है. अगर हम बात दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर की करें तो सारी अनिवार्य सुविधाओं के साथ कोचिंग केंद्र के पास (परिवहन खर्च को कम करने के लिए) एक कमरे का खर्च लगभग 15 हजार रुपये होता है.

वहीं मुखर्जी नगर (यहां ज्यादातर हिन्दी भाषा को अपना माध्यम चुनने वाले प्रत्याशी रहते हैं) और अन्य स्थानों में सभी सुविधाओँ (किराया, बिजली, पानी, खाना) के साथ एक कमरे का खर्च करीब 10 हजार रुपये होता है.
अगर आप किसी छोटे शहर में तैयारी करने का सोच रहे हैं तो आप कुछ पैसे बचा सकते हैं लेकिन वहां गुणवत्ता से समझौता करना पड़ता है, जो की आप कभी नहीं करना चाहेंगे.

कोचिंग के फीस का विश्लेषण


अगर हम कोचिंग संस्थानों के फीस संरचना का विश्लेषण करें तो एक अच्छे संस्थान की फीस १ लाख से लेकर २ लाख तक हो सकती है. आप को इससे कम में भी संसथान मिल सकते हैं लेकिन गुणवत्ता से समझौता करना पड़ सकता है.

कोचिंग के खर्चे निम्नलिखित हो सकते हैं.

प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा दोनों के लिए पूरे कोर्स के लिए: १ लाख से २ लाख

>वैकल्पिक विषय की कोचिंग: 30 हजार – 50 हजार

>प्रीलिम्स और मुख्य परीक्षा की टेस्ट सीरीज: 10 हजार – 20 हजार

>निबंध, सीसैट, अंग्रेजी का अनिवार्य पेपर और क्षेत्रीय भाषा जैसे कुछ कोर्स के लिए अलग कोचिंग: 10 हजार-20 हजार

>करेंट अफेयर्स और पत्रिकाओं पर खर्च अलग से

अलग– अलग संस्थानों की जगह के अनुसार फीस की में थोड़ा अंतर हो सकता है लेकिन लगभग १.५० लाख से २ लाख तक खर्च मानकर चलिए.
अगर बात करें अच्छे संसथान की तो दिल्ली में ये तीन कोचिंग संस्थान काफी अच्छी कोचिंग उपलब्ध करवाते हैं.

१. E G Classes: हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए बेहतरीन कोचिंग संसथान, csat के बाद बेहतर रिजल्ट, बैच साइज़ छोटा. यह संसथान पोर्टेबिलिटी की भी सुविधा उपलब्ध करवाता है. मतलब पसंद न आने पर पैसे वापसी की गारंटी.

२. Shubhra Ranjan IAS Study: आईएएस के तयारी के लिए अच्छी कोचिंग, पोलिटिकल साइंस के लिए बेहतर संस्थान

३. Vajiram and Ravi: पुराना संस्थान, नामी संस्थान, लेकिन प्रत्येक बैच में छात्रों की संख्या काफी ज्यादा.

इसके अलावा अन्य कई कोचिंग हैं जो अच्छी तैयारी करवाते हैं. लेकिन उपर लिखे यही तीन संसथान है जिन्होंने छात्रों की नजर में एक अच्छी पहचान बनाई है.



मध्यकालीन भारत : तुगलक वंश भारत और तुर्क साम्राज्य की स्थापना (भाग-7). Medieval India: Tughlaq Dynasty- Establishment of India and the Ottoman Empire


                                       

फिरोजशाह तुगलक
1.फिरोजशाह तुगलक का प्रथम राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
 - 20 मार्च, 1351, सिन्ध के पास
2. फिरोजशाह का दूसरा राज्याभिषेक कब और कहाँ हुआ ?
 - दिल्ली में अगस्त 1351 ई.
3. फिरोजशाह का मुहम्मद बिन से किस प्रकार का सम्बन्ध था ?
 - चचेरा भाई का
4. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ का रचना किसने की हैं ?
 - फिरोजशाह

5. ‘फुतुहात-ए-फिरोजशाही’ रचना से किसके शासनकाल की जानकारी मिलती हैं ?
 - फिरोजशाह
6. फिरोजशाह की माँ का नाम क्या था ?
 - बीबी जैला
7. बीबी जैला किस राजपूत सरदार की पुत्री थी ?
 - रणमल
8. फिरोजशाह को खलीफा ने किस उपाधि से नवाजा था ?
 - कासिम अमीर उल मोममीन
9. फिरोजशाह ने कितने कष्टदायक करों से जनता को राहत दी थी ?
 - 24
10. किस मुसलमान शासक ने ब्राह्मणों पर जजिया कर लेना आरम्भ किया ?
 - फिरोजशाह
11. फिरोजशाह कितने बड़ी नहरों का निर्माण करवाया था ?
 - 5
12. फिरोजशाह कितने नये नगरों की स्थापना की थी ?
 - 300
13. प्रमुख नगर फतेहाबाद,फिरोजपुर, जौनपुर, हिसार और फिरोजाबाद(दिल्ली) की
    स्थापना किसने की थी ?
 -फिरोजशाह
14. वह प्रथम सुलतान कौन था, जिसने हजयात्रियों के लिए राजकीय खर्च
    पर हज-यात्रा की व्यवस्था करवायी थी ?
 -फिरोजशाह
15. किसके शासनकाल में मेरठ और खिज्राबाद से सम्राट अशोक के दो स्तम्भों
    को मंगवाकर दिल्ली में स्थापित किया था ?
 -फिरोजशाह
16. चाँदी और तांबे के मिश्रण से बनाये गये सिक्कों को क्या कहा जाता था ?
 - अद्धा और विख
17. मुस्लिम महिलाओं, विधवाओं लड़कियों की मदद के लिए किस नये
    विभाग की स्थापना की थी ?
 -दीवान-ए-खैरात
17. ज्वालामुखी मंदिर के पुस्तकालय से लुटे गये ग्रंथो को फारसी के किस
    विद्वान से अनुवाद करवाया था ?
 -अपाउद्दीन
18. सल्तनतकालीन सुल्तानों के शासन काल में सर्वाधिक दासों की संख्या
    किसके शासन में थी ?
 -फिरोजशाह
19. फिरोजशाह के शासन काल में दासों की संख्या कितनी थी ?
 - 1,80,000
20. फिरोजशाह के दरबार में राजकीय संरक्षण पाने वाले विद्वान कौन-कौन थे ?
 - जियाउद्दीन बरनी और शम्स-ए-शिराज अफिक
21. जियाउद्दीन बरनी की प्रमुख कृति का नाम क्या हैं
 - तारीख-ए-फिरोजशाही और फतवा-ए-जहाँदारी
22. फिरोजशाह ने जाजनगर(उड़ीसा) पर आक्रमण कब किया ?
 - 1360 ई.
23. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर किस शासक को हराया था
 - भानुदेव तृतीय
24. फिरोजशाह ने जाजनगर पर आक्रमण कर पुरी की किस मंदिर को
    विध्वंस कर दिया था ?
 -जगन्नाथ मंदिर
25. फिरोजशाह ने नगरकोट पर कब आक्रमण किया था ?
 - 1361 ई.
26. फिरोजशाह ने नगरकोट के किस मंदिर को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया थ ?
 - ज्वालामुखी मंदिर
27. फिरोजशाह ने गरीबों का मुफ्त इलाज के लिए किस नाम से राजकीय
    अस्पताल का निर्माण करवाया था ?
 -दारुल-शफा
28. फिरोजशाह कितने मदरसों की स्थापना करवायी थी ?
 - 13
29. फिरोजशाह ने इस्लाम न स्वीकार करने वाले को क्या कहा था ?
 - जिम्मी
30. दिल्ली में कोटला फिरोजशाह दुर्ग का निर्माण किसने करवाया था ?
 - फिरोजशाह
31. फिरोजशाह द्वारा जारी किये सिक्कों पर क्या अंकित करवाया था ?
 - ‘खलीफा’ और फतह खां
32. फिरोजशाह के पुत्र एवं उसके उत्तराधिकारी का नाम क्या था ?
 - फतह खां
33. फिरोजशाह के प्रधानमंत्री का नाम क्या था ?
 - खान-ए-जहाँ मकबूल
34. फिरोजशाह के सफलताओं का श्रेय इतिहासकार किसे देते हैं ?
 - खान-ए-जहाँ मकबूल
35. किस प्रसिद्ध इतिहासज्ञ ने फिरोजशाह तुगलक को ‘सल्तनत युग
    का अकबर’ कह कर सम्मानित दर्जा प्रदान किया हैं ?
 -एलफिन्सटन और हेनरी इलिएट
36. फिरोजशाह तुगलक की मृत्यु कब हुई ?
 - 1388 ई.
37. फिरोजशाह के मृत्यु के बाद उसका उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - तुगलकशाह
38. तुगलकशाह कौन था ?
 - फतह खां का पुत्र
39. तुगलकशाह गद्दी पर किसकी उपाधि के साथ बैठा था ?
 - गयासुद्दीन तुगलक द्वितीय
40. तुगलकशाह किस प्रवृति का था ?
 - विलासी प्रवृति
41. तुगलकशाह की मृत्यु कब और किसने की ?
 - 1389 ई. को सरदारों ने की
42. तुगलकशाह का उत्तराधिकारी कौन बना ?
 - फिरोजशाह का पौत्र जफ़र खां का पुत्र
43. जफ़र खां के पुत्र का नाम क्या था ?
 - अबू वक्र
44. अबू वक्र दिल्ली का सुल्तान कब बना ?
 - 1389 ई.
45. अबू वक्र को गद्दी से कब अपदस्थ कर दिया गया ?
 - 1390 ई.
46. अबू वक्र को किसने अपदस्थ कर दिया ?
 - शहजादा मुहम्मद
47. अबू वक्र के बाद किसे दिल्ली की राजगद्दी सौंप दिया गया ?
 - नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह
48. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का शासनकाल कब से कब तक रहा ?
 - 1390 से 1394 ई.
49. नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
50. नासिरुद्दीन महमूदशाह, नासिरुद्दीन मुहम्मदशाह का कौन था ?
 - छोटा पुत्र
51. तुगलक वंश का आखिरी सुल्तान कौन था ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
52. नासिरुद्दीन महमूदशाह का शासन-क्षेत्र दिल्ली से कहाँ तक सीमित रह गया ?
 - दिल्ली से पालम तक
53. तैमुर लंग दिल्ली पर धावा कब किया ?
 - 1398 ई.
54. तैमुर लंग किसके शासनकाल में दिल्ली पर धावा बोला ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह
55. दिल्ली से लौटते समय तैमुर लंग ने अपने विजित प्रदेशों का
    राज्यपाल किसे बनाया ?
 -खिज्रखां
56. तैमुर के जाने के बाद नासिरुद्दीन महमूदशाह ने किसके मदद से दिल्ली
    पर पुनः अपना अधिकार प्राप्त कर लिया ?
 -मल्लू इकबाल
57. मल्लू इकबाल कौन था ?
 - नासिरुद्दीन महमूदशाह का वजीर
58. मल्लू इकबाल की मृत्यु किसने की ?
 - खिज्र खां
59. खिज्र खां के मृत्यु के बाद नासिरुद्दीन ने दिल्ली की सत्ता किसे सौप दिया ?
 - दौलत खां लोदी
60. दौलत खां लोदी कौन था ?
 - एक अफगान सरदार
61. नासिरुद्दीन महमूदशाह की मृत्यु कब हुई ?
 - 1412 ई.
62. सन् 1413 ई. में दिल्ली के सत्ता के लिए किसके बीच युद्ध हुआ ?
 - दौलत खां लोदी और खिज्र खां
63. इस युद्ध में कौन विजयी रहा ?
 - खिज्र खां
64. इस युद्ध के बाद किस वंश की नीव रखी गयी ?
 - सैयद वंश  

मध्यकालीन भारत : तुगलक वंश- भारत और तुर्क साम्राज्य की स्थापना (भाग-6) Medieval India: Tughlaq Dynasty- Establishment of India and the Ottoman Empire

                            

1.गयासुद्दीन तुगलक दिल्ली के सिहांसन पर कब बैठा ?
 - 8 सितम्बर, 1320 ई.
2. दिल्ली के सिहांसन पर बैठने से पहले गयासुद्दीन तुगलक का नाम क्या था ?
 - गाजी मलिक अथवा तुगलक गाजी
3. तुगलक वंश के संस्थापक का श्रेय किसे जाता हैं ?
 - गयासुद्दीन तुगलक
4. किस शासक ने मंगोलों के आक्रमणों को 29 बार विफल किया था ?
 - गयासुद्दीन तुगलक
5. मंगोलों के आक्रमणों को 29 बार विफल करने के कारण गयासुद्दीन
   को कौनसी उपाधि दी गयी ?
 -मलिक-उल-गाजी
6. वह प्रथम सुल्तान जिसने अपने नाम के साथ गाजी जोड़ा था ?
 - गयासुद्दीन
7. गाजी का अर्थ क्या होता हैं ?
 - काफिरों का वध करने वाला
8. ‘हुनूज दिल्ली दूर अस्त’ गयासुद्दीन को किसने कहा था ?
 - निजामुद्दीन औलिया
9. गयासुद्दीन ने दिल्ली के पास स्थित पहाड़ियों के पर रोमन शैली
   में किस नविन नगर को बसाया था ?
 -तुगलकाबाद
10. अलाउद्दीन की किस कठोर नीति के विरुद्ध गयासुद्दीन ने उदारता की नीति
    अपनाया था ?
 -मध्यपंती नीति अथवा रस्म-ए-मियान
11. गयासुद्दीन की मृत्यु कब हुई ?
 - 1325 ई.
मुहम्मद बिन तुगलक  
12. गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद उसका अधिकारी कौन बना ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक (जूना खां)
13. मुहम्मद बिन तुगलक का मूल नाम क्या था ?
 - उलुग खां
14. सल्तनत काल का सर्वाधिक विवादस्पद सुल्तान कौन था ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
15. भारतीय इतिहास में किस सुल्तान को पागल, सनकी और रक्तपिपासु
    नाम से जाना जाता हैं ?
 -मुहम्मद बिन तुगलक
16. योग्यता के आधार पर लोगों के बीच पदों का आवंटन करने वाला
    प्रथम सुल्तान कौन था ?
 -मुहम्मद बिन तुगलक
17. मुहम्मद बिन कृषि के विकास के लिए किस विभाग की स्थापना की थी ?
 - अमीर-ए-कोही
18. ‘शाहनामा’ किसके द्वारा रचित पुस्तक हैं ?
 - अलबरुनी
19. ‘फतवा-ए-जहाँदारी’ किसके द्वारा रचित पुस्तक हैं ?
 - जियाउद्दीन बरनी
20. ‘शाहनामा’ और ‘फतवा-ए-जहाँदारी’ पुस्तक से किसकी जानकारी मिलती हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक कालीन इतिहास
21. ‘किताब-उल-रेहला’ के रचयिता का नाम क्या हैं ?
 - इब्नबतूता
22. मुहम्मद बिन तुगलक अपनी राजधानी दिल्ली से कहाँ स्थान्तरित किया था ?
 - देवगिरी
23. मुहम्मद बिन तुगलक ने देवगिरी का नाम बदलकर नया नाम क्या रखा ?
 - दौलताबाद
24. मुहम्मद बिन तुगलक को ‘दुनिया का खान’ किस अभिलेख में कहा गया हैं ?
 - राजमुंदरी के अभिलेख में
25. इब्नबतूता कौन था ?
 - अफ़्रीकी यात्री
26. इब्नबतूता भारत कब आया था ?
 - 1333 ई.
27. मुहम्मद बिन तुगलक ने ‘दिल्ली का काजी’ किसे बनाया ?
 - इब्नबतूता को
28. इब्नबतूता राजदूत के रूप में चीन कब गया था ?
 - 1342 ई.
29. इब्नबतूता के किस लिखित पुस्तक से मुहम्मद बिन तुगलक के
   शासन-काल की घटनाओं का वर्णन मिलता हैं ?
 -रेहला
30. किसके शासन काल में सबसे ज्यादा विद्रोह हुये हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
31. दक्षिण भारत में किन दो भाइयों ने विजयनगर राज्य की स्थापना की थी ?
 - हरिहर एवं बुक्का
32. विजयनगर राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
 - 1336 ई.
33. महाराष्ट्र में बहमनी राज्य की स्थापना किसने की थी ?
 - अलाउद्दीन बहमन शाह
34. बहमनी राज्य की स्थापना कब हुई थी ?
 - 1347 ई.
35. मुहम्मद बिन तुगलक किसका शिष्य था ?
 - शेख अलाउद्दीन
36. मुहम्मद बिन तुगलक किस उपाधि को धारण किया था ?
 - अलसुल्तान जिल्ली अल्लाह
37. आदिलाबाद का किला और जहाँपनाह नगर का निर्माण किसने करवाया था ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
38. वारंगल राज्य की स्थापना किसने किया था ?
 - कान्हा नायक
39. मुहम्मद बिन तुगलक बहुत विद्वान था I उसने किस पुस्तक की रचना की थी ?
 - इंशा-ए-महरू
40. मुहम्मद बिन तुगलक के कितने महत्वकांक्षी योजनाए असफल रही ?
 - 4
41. असफताओं का बादशाह किसे कहा जाता हैं ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक
42. वह प्रथम सुल्तान जो हिन्दुओ के पर्व-त्योहारों में भाग लिया ?
 - मुहम्मद बिन तुगलक  
43. मुहम्मद बिन तुगलक की मृत्यु कब हुई ?
 - 20 मार्च, 1351 ई.
44. मुहम्मद बिन तुगलक के मृत्यु पर इतिहासकार बरनी ने क्या लिखा ?
 - “अंततः लोगों को उससे मुक्ति मिली और उसे लोगों से"                                                        




मध्यकालीन भारत : खिजली वंश - भारत और तुर्क साम्राज्य की स्थापना (भाग-5). Medieval India: Establishment of India and the Ottoman Empire.


                              

खिजली वंश
1.बलबनी वंश के अंतिम शासक शम्सुद्दीन की हत्या किसने की ?
 - जलालुद्दीन फिरोज खिजली
2. शम्सुद्दीन की हत्या कब हुई ?
 - 13 जून 1290 को
3. खिजली वंश की स्थापना किसने किया ?
 - जलालुद्दीन फिरोज खिजली

4. जलालुद्दीन ने किस शहर को अपनी राजधानी बनाया ?
 - किलोखरी
5. शासक बनते समय जलालुद्दीन की आयु कितनी थी ?
 - 70 वर्ष
6. वह प्रथम सुल्तान कौन था जिसने हिन्दुओं के प्रति उदार दृष्टिकोण अपनाया था ?
 - जलालुद्दीन
7. जलालुद्दीन ने किस ईरान के धार्मिक फकीर को हाथी के पैरों से कुचलवा दिया था ?
 - सीदी मौला को
8. जलालुद्दीन की हत्या किसने की ?
 - उसके भतीजे और दामाद अलाउद्दीन खिजली
9. जलालुद्दीन की हत्या कब हुई ?
 - 1296 ई.
अलाउद्दीन खिजली
10. अलाउद्दीन खिजली के शासनकाल की विस्तृत जानकारी किस रचना से मिलती हैं ?
 - ख़जा-ए-नुल-फुतूह
11. “ख़जा-ए-नुल-फुतूह” किसके द्वारा रचित हैं ?
 - अमीर खुसरो
12. अलाउद्दीन सुल्तान कब बना ?
 - 22 अक्तूबर, 1296 ई.
13. अलाउद्दीन के बचपन का नाम क्या था ?
 - अली और गुरशास्य
14. अलाउद्दीन अपनी राजधानी कहाँ स्थापित किया ?
 - सिरी (दिल्ली के पास)
15. मंगोलों के खतरे से निपटने के लिए किस नीति को अपनाया ?
 - “रक्त और तलवार’
16. “रक्त और तलवार’ किसकी नीति थी ?
 - बलबन की
17. अपनी सेना को नकद वेतन देना किसने शुरू किया था ?
 - अलाउद्दीन खिजली
18. स्थानीय सेना की नींव किसने रखी थी ?
 - अलाउद्दीन खिजली
19. किसके शासनकाल में मुस्लिम राज पुरे भारत में फैल गया ?
 - अलाउद्दीन खिजली
20. घोड़ों को दागने और सेना की हुलिया लिखने की प्रथा किसने शुरू की ?
 - अलाउद्दीन खिजली
21. अलाउद्दीन के शासनकाल की प्रमुख विशेषता क्या थी ?
 - बाजार व्यवस्था
22. वह पहला सुल्तान कौन था जिसने भूमि के वास्तविक उत्पादन पर
    राजस्व निर्धारित किया था ?
 -अलाउद्दीन
23. बाजार-नियंत्रण तथा माप-तौल पर नजर रखने वाले अधिकारी क्या कहलाते थे ?
 - मुहतसिब
24. “मूल्य नियंत्रण प्रणाली” किसके शासनकाल में लागू किया गया था ?
 - अलाउद्दीन
25. दिल्ली सल्तनत का प्रथम शासक कौन था, जिसने दक्षिण भारत में अपनी
    विजय पताका फहराई ?
 - अलाउद्दीन खिजली
26. मलिक काफूर कौन था ?
 - अलाउद्दीन का सहायक
27. मलिक काफूर किस धर्म से था ?
 - हिन्दू
28. “हजार दिनारी” किसे कहा गया ?
 - मलिक काफूर
29. किसके नेतृत्व में खिजली सेना ने देवगिरी, वारंगल, द्वारसमुद्र, मालाबार और मथुरा
   को विजित कर दिल्ली सल्तनत के अधीन कर दिया था ?
 - मलिक काफूर
30. जहार खम्भा महल, अलाई दरवाजा और जमैयत खाना मस्जिद का निर्माण
    किसने करवाया था ?
 - अलाउद्दीन खिजली
31. अलाउद्दीन ने स्वयं को किस उपाधि से विभूषित किया करवाया था ?
 - सिकंदर-ए-सानी
32. गैर मुस्लिमों से जजिया कर और मुस्लिमों से जकात कर वसूलने की
    प्रथा किसने चलाई थी ?
 - अलाउद्दीन
33. राशनिंग व्यवस्था किसने लागू की थी ?
 - अलाउद्दीन
34. अलाउद्दीन खिजली के दरबार के प्रमुख विद्वान् कौन-कौन थे ?
 - अमीर खुसरों और हसन देहलवी
35. अमीर खुसरो की प्रसिद्ध रचना कौन हैं ?
 - खजायनुल-फुतूह
36. “दीवान-ए-रियासत” किसे नियुक्त किया गया था ?
 - मलिक याकूब
37. अलाउद्दीन द्वारा स्थापित सूचना दाताओं को क्या कहा जाता था ?
 - बरीद
38. अलाउद्दीन की मृत्यु कब हुई ?
 - 5 जनवरी, 1316
39. अलाउद्दीन की मृत्यु किस कारण हुई ?
 - जलोदर रोग से
40. अलाउद्दीन के मृत्यु के बाद कौन सुल्तान बना ?
 - 5-6 वर्षीय पुत्र शिहाबुद्दीन
नोट:- शिहाबुद्दीन को सुल्तान बनाकर मलिक काफूर ने सत्ता के सारे अधिकार
     अपने हाथों में ले लिया I
41. अलाउद्दीन के तीसरे पुत्र का नाम क्या था ?
 - मुबारक खिजली
42. मलिक काफूर की हत्या किसने की ?
 - मुबारक खिजली
43. मुबारक खिजली दिल्ली के सल्तनत पर कब बैठा ?
 - 19 अप्रैल, 1613
44. कुतुबुद्दीन मुबारक खिजली किसकी उपाधि धारण की थी ?
 - खलीफा
45. स्वयं को इस्लाम धर्म का सर्वोच्च प्रधान और ‘स्वर्ग तथा पृथ्वी के
    अधिपति का खलीफा’ किसने घोषित किया था ?
 - मुबारक खिजली
46. मुबारक खिजली का वजीर का नाम क्या था ?
 - खुशरा खां
47. मुबारक की हत्या किसने और कब की ?
 - खुशरा खां, 15 अप्रैल, 1320
48. मुबारक की हत्या के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना ?
 - खुशरा खां
49. खिजली वंश का अंत कबहुआ ?
 - 5 सितम्बर, 1320
50. खुशरा खां किससे पराजित हो गया ?
 - गाजी मलिक